“Rebirth: The Arrogant CEO’s First Love” - Chapter 2
एक बङे से होटल में, इस वक्त एक लड़की बेहोशी की हालत में लेटी हुई थी। उसने इस वक्त लाल जोङा पहना हुआ था।
अचानक ही , वो एक तेज चींख के साथ उठ खङी हुई। वो आस पास देखने लगी। मगर जब उसने खुद को , एक अंजान जगह पर पाया तो , उसके दिल में डर उतर गया।
वो आस पास देखने लगी। तभी उसकी नज़र खुद पर पङी। उसने इस वक्त शादी का जोङा पहना हुआ था। वो हैरानी से बोली, हमने ये क्यों पहना है ? हम तो हम तो मर गये थे ना ?
फिर हम जिन्दा कैसे हैं? और हमने ये लाल जोङा क्यों पहना है। तभी उसकी नज़र खुद के हाथ पर पङी। जिस पर पट्टी लगी थी।
उसके हाथ बेहद खुबसूरत लग रहे थे। जिस पर मैहेंदी लगी थी। वो हैरानी से अपने हाथ को देखने लगी। वो खुद से बोली, ये हाथ इतने गोरे कैसे हुए ? क्या मैं कोई सपना देख रही हूं।
वो बिस्तर से उठी। वो आईने के सामने खङी होकर खुद को देखने लगी। तभी फिर से उसकी चीख निकल गयी। क्योंकि जो अक्स उसके सामने था। वो उसका नहीं था।
वो अपने चेहरे को छूते हुए बोली, ये ये कौन हैं? ये हमारे चेहरे को क्या हुआ ? हम तो ऐसे नहीं दिखते थे ? तभी उसका सिर दर्द करने लगा। जिससे उसने अपना सिर पकङ लिया।
वो वहीं पर बैठ गयी। मगर उसका सिर में दर्द , वक्त के साथ और भी बढ़ने लगा। जिससे उसके आंखों से आंसू बहने लगे। वो उसी जगह पर , बेहोश होकर गिर गयी।
कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो, उसके सामने कुछ चित्र एक रिल्स की तरह चलने लगा। जिससे वो लड़की हैरान रह गयी।
वो खुद से बोली, महादेव आपको हमसे इतनी नफ़रत क्यों हैं? आपने हमें एक नर्क से निकालकर, दूसरे नर्क में डाल दिया।
आपने हमें इस नोवेल में क्यों डाला ? यहां भी हमें खुशियां नसीब नहीं होगी। और अंत में हमें एक दर्दनाक मौत मिलेगी।
तभी उसके कानों में एक आवाज आई। रागिनी? जिससे वो हैरान रह गयी। जी हां ये लड़की रागिनी थी। जिसका रिबॉर्न हो चुका था।
रागिनी आप पास देखने लगी। मगर उसे कोई नजर नहीं आया। तभी फिर से आवाज आई। रागिनी सामने देखिये। हम आपके सामने हैं।
जिसे सुनकर, रागिनी ने सामने देखा, उसे एक खुबसूरत तितली नजर आईं। जिसका रंग सुनहरा था। वो चमक रही थी।
रागिनी बोली, आप कौन हैं? आपको हमारा नाम कैसे पता ? जिस पर वो तितली बोली, हम एक देव दूत हैं। और हमें आपके बारे में सब पता है।
जिससे रागिनी हैरानी से , उस तितली को देखने लगी। फिर शांति से बोलीं , क्या आप बता सकती हैं? हमें यहां क्यों भेजा गया हैं?
जिस पर तितली बोली, बिल्कुल इसी लिए तो हम यहां आयें हैं। सबसे पहले तो हम आपको बता दें। आप इस वक्त एक नोवेल वर्ल्ड में हैं। और आपको इस कहानी का अंत बदलने को भेजा गया है।
क्योंकि ये कहानी एक ऐसे लेखक ने लिखी है। जो आधी कहानी लिखकर मर गया। मगर जो उसने कहानी लिखी। वो कहानी एक असली किरदार जैसी कहानी है।
जिसका अंत दर्दनाक था। उस लेकर की मौत , बिल्कुल वैसे ही हुई। जैसी उसने इस कहानी को लिखा था। जिससे उस लेखक की आत्मा अभी भी मुक्ति के लिए तङप रही है।
आपको उस आत्मा को मुक्त करना है। जिसके लिए आपको इस कहानी का अंत अच्छा करना होगा। साथ ही आपको खुशियों की चाह है। मगर आपको वो खुशियां नसीब नहीं हो पाई।
आप चाहें तो आप इस शरीर में रहकर, वो खुशियां पा सकती हैं। मगर वो खुशियां आपको तब मिलेंगी। जब आप इस कहानी को नये और अच्छे तरीके से शुरू करें।
आपको कहानी का अंत ठीक करना है। साथ ही गुनेहगारों को सजा दिलवानी है। रागिनी जो सारी बातें सुन रही थी। वो कुछ सोचकर बोली। मगर हमें ही क्यों ये सब करना हैं?
जिस पर वो तितली बोली, क्योंकि आपकी जिंदगी को ऐसे खत्म नहीं होना था। आपकी नियती आपको यहां लेकर आई है। आपको इस नोवेल में ही जीना है।
ये नोवेल अब एक किताब नहीं रही। बल्कि ये एक असल जिंदगी बन चुकी है। और ये असली जिंदगी आपकी है। जिसे आप अपने तरीके से चला सकती हैं।
आपको पहले ही सारी यादें मिल चुकी है। इसलिए अब आपको अपना काम करना है। अब मुझे चलना चाहिए। नयी जिंदगी के लिए, आपको बहुत बधाईं, और इसको जीने के लिए गुड लक।
इतना बोलकर वो तितली गायब हो गयी। वहीं रागिनी हैरान परेशान वहां पर खङी रह गयी। मगर फिर खुद को हिम्मत देते हुए बोली, हमें करना ही होगा। जब हमें नयी जिंदगी मिली है तो ? हम इसे अच्छे से जियेंगे। किसी से नहीं डरेंगे। ना किसी को खुद पर हावी होने देंगे।
उसने उस लाल जोङे को खुद से अलग किया। और शावर लेने लगी। उसने जल्दी से एक फार्मल ब्लैक पैंट और वाइट शर्ट पहनी।
अपना सामान डोक्युमेंट और कपङे। पैसे अपने बैग में डाला और खिङकी खोल दी। अभी उस होटल के बाहर कोई नहीं था।
क्योंकि अभी रात के दो बज रहे थे। रागिनी जो अब आयु नाम की लङकी के शरीर में थी। आयु ने जल्दी से कुछ साङी और दुप्पटे को एक साथ बांधा। और जल्दी से उस एक मजबूत चीज से बांध दी।
उसके बाद उस एक छोर को , खुद के कमर में बहुत टाइटली बांध ली। उसने बैग पकङा। और आराम आराम से खिङकी से नीचे उतरने लगी।
कुछ देर बाद वो नीचे पहुंच गयी। उसने एक नजर उस होटल को देखा।फिर वहां से बाहर निकल गयी।
वो होटल से बाहर निकली। उसने मास्क पहना हुआ था। वो जल्दी से एक टैक्सी में बैठ गयी। उसने टैक्सी को एयरपोर्ट चलने को बोला। टैक्सी वाले ने भी टैक्सी को जल्दी से एयरपोर्ट के लिए मोङ दिया।
कुछ देर बाद आयु, एयरपोर्ट पहुंच गयी। उसने जल्दी से चैक इन किया। और वहां से प्लेन में बैठ गयी।
कुछ ही देर में उस प्लेन ने उङान भरी। आयु जो प्लेन में थी। वो खुद से बोली, मैं जा रही हूं। मगर मैं वापस आऊंगी, और सबका हिसाब होगा।
मैं सबको मौत के घाट उतार दूंगी। इस वक्त उसकी आंखों में नफरत थी। जो पता नहीं क्या मोङ लेने वाली थी।
अगली सुबह , जब एक औरत ने आयु के कमरे का दरवाजा खोला तो, उसकी चींख निकल गयी। क्योंकि सारा सामान बिखरा हुआ था। साथ ही खिङकी भी खुली थी।
वो नीचे की तरफ भागी। वो नीचे आई और अपनी सांस से बोली, मां जी आयु अपने कमरे में नहीं है। जिससे सब हैरान रह गये।
इसी के साथ पूरा परिवार वहां आया। जब सबने रूम की हालत देखी तो , सब हैरान रह गये। तभी एक लड़की नफरत से बोली, वो भाग गयी। अब वो हमें नहीं छोङेगा।
जिस पर दूसरा लड़का बोला, मॉम उस लड़की की वजह से , हमने कितना कुछ फेस किया। और वो घटिया लङकी हमें फंसा कर खुद भाग गयी।
तभी एक लङके ने उसे गुस्से से घूरा और तेज आवाज में बोला , बहन है वो हमारी तुम कैसे उसे घटिया बोल सकते हों?
जिस पर वो लङका बोला, वो मेरी कोई बहन नहीं है। मेरी सिर्फ एक बहन है। वो लड़की मेरे लिए मर चुकी है।
जिससे उस लड़के की मां के आंखों से आंसू बहने लगे। तभी वहां एक गार्ड आया। जब उसने देखा, वहां क्या हो हां है तो, उसने इसकी जानकारी अपने बॉस को दे दी।
उनका बॉस वहीं था। जिसने कल रात उस लड़की से जबरदस्ती शादी की थी।उसने अपने आदमियों को एयरपोर्ट में पता करने को बोला। और पूरे शहर को जाम करवा दिया।
मगर अब इसका कोई फायदा नहीं था। क्योंकि आयु तो बहुत पहले ही भाग चुकी थी।
आइये जानते हैं आयु और उसकी फैमिली के बारे में।
राजवीर शेखावत दादा जी, रजनी शेखावत दादी मां, रणवीर शेखावत पापा, रोशनी शेखावत मां। राम शेखावत चाचा, सरिता शेखावत चाची, अदित शेखावत बङा भाई , रितिका शेखावत बङी भाभी, मानव शेखावत छोटा भाई, करिश्मा शेखावत छोटी भाभी , रिषित शेखावत सबसे छोटा भाई। आयु शेखावत ( निक नेम ) इकलौती बहन और हीरोइन , आयुश शेखावत चाचा का बेटा, ( मानव और रिषित से बङा , अदित से छोटा ) अदिती शेखावत चाचा की बेटी। ( आयु और ये सेम एज के हैं)।
THE END.