“Rebirth: The Arrogant CEO’s First Love” - Chapter 3
आयु शेखावत: गोरा दूध जैसा रंग, गहरी खूबसूरत नीली आंखें, तीखी और हल्की उठी हुई नाक, हार्ट शेप चेरी जैसे लिप्स, एकदम परफेक्ट चेहरा, पांच फुट पांच इंच हाइट, मॉडल जैसा खूबसूरत फिगर, पतली कमर, कमर तक लंबे हल्के ब्लैक-ग्रे बाल, और उन सबसे भी खूबसूरत लिप्स पर तिल।
आयु को गए हुए लगभग तीन साल हो चुके थे। मगर इस बीच आयु का पता नहीं चल पाया। रणवीर जी और सभी लोग उसे हर जगह ढूंढ चुके थे, मगर उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया था। आयु की मॉम मिसेज रोशनी शेखावत बीमार रहने लगी थीं। उन्हें आयु की चिंता होती थी, मगर अफसोस उसका अभी तक कोई भी अता-पता नहीं था।
एक बड़ी सी बिल्डिंग में, जिसके बाहर KR इंडस्ट्री लिखा हुआ था। अपने कैबिन में एक रौबदार शख्स सीईओ की कुर्सी पर बैठा हुआ था। वह अपने सामने मौजूद अपने असिस्टेंट रौनक बेरी को बुरी तरह घूर रहा था।
क्रितांश खुराना, सीईओ ऑफ KR इंडस्ट्री। गोरा रंग, तीखी नाक, पतले लिप्स, खूबसूरत गहरी काली आंखें जिनमें गुस्सा, घमंड और बेरहमी भरी है, छह फुट तीन इंच हाइट, सिल्की काले बाल, और सबसे अट्रेक्टिव उसका एटीट्यूड।
क्रितांश के चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा था। रौनक सामने सिर झुकाए खड़ा था।
क्रितांश ने अपनी गहरी, अट्रेक्टिव और ठंडी आवाज में गुस्से से पूछा, "इतने दिन हो गए, अभी तक उस लड़की का कुछ पता चला?"
रौनक घबराते हुए बोला, "सॉरी बॉस... हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, मगर वो लड़की अभी तक नहीं मिल पाई है।"
यह सुनते ही क्रितांश का पारा और चढ़ गया। वह गुस्से में बोला, "तुम्हारी इस कोशिश का क्या मैं अचार डालूं? मुझे तुम्हारी कोशिश नहीं, बस रिजल्ट चाहिए! जिस लड़की से मैं इतनी नफरत करता हूं, वो अब तक तुम्हारे हाथ क्यों नहीं लगी?"
रौनक डरते हुए बोला, "जी बॉस, हम हर जगह छानबीन कर रहे हैं, जल्द ही कोई सुराग मिल जाएगा। क्या अब मैं जाऊं?"
क्रितांश ने गुस्से में अपना सिर हिला दिया। रौनक कैबिन से बाहर निकला और लंबी-लंबी सांसें लेने लगा। वह मन ही मन बोला, "ये बॉस इंसान हैं या कोई राक्षस? इन्हें देखकर ही मुझे हार्ट अटैक जैसा फील होता है। इतना डर तो मुझे भूत-प्रेतों से भी नहीं लगता।" इतना कहकर वह जल्दी से काम पर लग गया।
दूसरी तरफ, एक लड़की जिसका नाम आयात था।आयत जो एक जानी मानी डॉक्टर थी। मगर वो पहली बार इंडिया आई थी। इसलिए वो हॉस्पिटल में डॉक्टर का काम करना चाहती थी। उसे लोगों की जान बचाना और इलाज करना बहुत पसंद था और यही उसका जुनून भी था। साथ ही, उसे इस नौकरी की बहुत जरूरत भी थी, क्योंकि वो अकेली रहती थीं। उसने जितने पैसे कमाये वो सब दूसरों की मदद में लगा दिये। अब उसके पास अपने खर्चे तक के लिए पैसा नहीं था।
जल्दी पहुंचने के चक्कर में वह हॉस्पिटल के एंट्रेंस के पास एक शख्स से टकरा गई, मगर उसने खुद को जल्दी ही संभाल लिया। उसकी आंखों में मासूमियत थी। वह डरते हुए सामने देखने लगी। सामने वाला शख्स जो उसे डांटने वाला था, जब उसने देखा कि वह लड़की रोने वाली है, तो वह चुप हो गया और नॉर्मली बोला, "इट्स ओके।"
इतना बोलकर वह चला गया। वहीं आयत के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ गई। तभी उसे कुछ याद आया और वह दौड़ते हुए रिसेप्शनिस्ट के पास पहुंची।
अपनी प्यारी आवाज में बोली, "एक्सक्यूज मी, क्या आप हमें बता सकती हैं कि इंटरव्यू कहां हो रहे हैं?"
रिसेप्शनिस्ट ने उसे घूरकर देखा, जिससे आयत थोड़ा डर गई और अपनी शर्ट को हाथों से मोड़ने लगी। तभी रिसेप्शनिस्ट की आवाज आई, "यहां से लेफ्ट चली जाइए।" आयत ने खुद को संभाला और वहां से दौड़ते हुए चली गई।
जैसे ही वह किचन और इंटरव्यू एरिया के पास पहुंची, अंदर से आवाज आई, "मिस आयत?" जिसे सुनकर वह जल्दी से अंदर चली गई।
आयत ने दो बार गहरी सांस ली, फिर सबको मुस्कुराते हुए कॉन्फिडेंस के साथ ग्रीट किया। उसका इंटरव्यू शुरू हुआ। मेडिकल बोर्ड के सदस्यों ने उसकी मेडिकल डिग्री, प्रैक्टिस, इमरजेंसी केस संभालने के तरीके और मरीजों से बात करने के अंदाज को परखा। जब उनसे पूछा गया कि किसी इमरजेंसी या घबराए हुए मरीज को सबसे पहले कैसे संभाला जाता है, तो आयत ने शांत, सुलझे हुए और भरोसेमंद अंदाज में अपना जवाब दिया, जिससे पैनल के सभी लोग काफी प्रभावित हुए।
लगभग एक घंटे बाद रिजल्ट आया। अनाउंसमेंट हुई, "जो लोग सेलेक्ट हो गए हैं, मैं उनके नाम लेता हूं। आप लोग अपना जॉइनिंग लेटर रिसेप्शनिस्ट से लेकर कल से जॉब पर आ सकते हैं।"
जब नाम लिए गए, तो उनमें आयत का नाम भी था। अपना नाम सुनकर आयत के चेहरे पर खुशी की मुस्कान आ गई। उसने जल्दी से रिसेप्शनिस्ट के पास जाकर अपना जॉइनिंग लेटर लिया और वहां से निकल गई।
आयत ने टैक्सी रुकवाई। करीब आधे घंटे बाद वह एक जगह पर रुकी, जहां छोटे-छोटे घर थे। आयत उन्हीं में से एक घर के अंदर चली गई। घर बहुत बड़ा तो नहीं था, मगर एक इंसान के रहने के लिए काफी था।
बाहर तरह-तरह के फूल खिले हुए थे, मगर सबसे ज्यादा सनफ्लावर लगे हुए थे, क्योंकि आयत को सनफ्लावर सबसे ज्यादा पसंद थे।
घर का रंग ग्रे था। अंदर एक हॉल था जिसमें ब्लैक और वाइट कलर के प्यारे सोफे लगे थे। घर में तीन बेडरूम, एक हॉल, एक किचन और एक स्टोर रूम था। सब कुछ बहुत साफ और सलीके से रखा था।
आयत ने शावर लिया और शॉर्ट्स व टी-शर्ट पहन ली। फिर किचन में जाकर खुद के लिए हल्का खाना बनाया, डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाया, बर्तन साफ किए और अपने बेडरूम में आई ।
उसने अपना जॉइनिंग लेटर निकाला , और उसे निहारने लगी। वो धीमी और रूंधी आवाज में बोली, थैंक्यू भगवान जी । आपके अलावा मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है। मुझे चाहिए भी नहीं। बस आप हमेशा मेरे साथ रहना।
तभी उसे याद आया, कल उसके हॉस्पिटल का पहला दिन है। अगर वो पहले ही दिन लेट हुई तो, दूसरों पर बुरा इंप्रेशन पङेगा। इसलिए वो जाकर बेड पर लेट गई। दिनभर की थकान के कारण वह कुछ ही देर बाद नींद की आगोश में चली गई।