पढ़ने का समय नहीं है? स्टोरी मेनिया पर आप कई कहानियाँ ऑडियो में सुन सकते हैं। अभी 28,000 से ज़्यादा चैप्टर की ऑडियो ऐप में है, और यह लगातार बढ़ रही है। ऑडियो सुनने के दो तरीके हैं।
तरीका 1: कहानी के पन्ने से सीधे सुनें
- ऐप खोलिए और कोई कहानी चुनिए।
- जिस कहानी की ऑडियो बनी हुई है, उसके पन्ने पर नीचे "ऑडियो के रूप में सुनें" का बटन अपने-आप आ जाता है।
- बटन दबाइए और चैप्टर सुनना शुरू कीजिए।
अगर किसी कहानी में यह बटन नहीं दिख रहा, तो उसकी ऑडियो अभी तैयार नहीं है। ऑडियो हर कहानी के लिए नहीं है, पर कहानियों में लगातार जुड़ती रहती है।
तरीका 2: ऑडियो मोड चालू करें
ऐप में एक अलग ऑडियो मोड भी है। इसे चालू करने पर ऐप ऑडियो वाली कहानियों के हिसाब से दिखता है।
- ऐप का साइड मेन्यू (ड्रॉअर) खोलिए।
- वहाँ "Novel" और "Audio" का चुनाव मिलेगा। Audio चुनिए।
- जब चाहें, उसी जगह से वापस Novel मोड में आ सकते हैं।
ऐप पहली बार खोलने पर भी आपसे पूछा जाता है कि आप नॉवेल पढ़ना चाहते हैं या ऑडियो सुनना, और बाद में आप कभी भी इसे बदल सकते हैं।
किन लोगों के लिए अच्छा है?
- जो सफ़र करते समय या काम करते हुए कहानी सुनना चाहते हैं।
- जिन्हें पढ़ने में आँखों पर ज़ोर पड़ता है।
- जो रात को सोने से पहले आराम से कहानी सुनना पसंद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ऑडियो वाला बटन कहाँ दिखता है?
कहानी के पन्ने पर, जिस कहानी की ऑडियो मौजूद है। वहाँ "ऑडियो के रूप में सुनें" बटन आ जाता है।
ऑडियो मोड कहाँ से चालू होता है?
ऐप के साइड मेन्यू में "Novel / Audio" के चुनाव से।
क्या सारी कहानियों की ऑडियो है?
नहीं। 28,000 से ज़्यादा चैप्टर की ऑडियो है, और नई जुड़ती रहती है। जिस कहानी में बटन दिखे, उसकी ऑडियो उपलब्ध है।
क्या मेंबरशिप वाली कहानी की ऑडियो बिना मेंबरशिप के सुन सकते हैं?
नहीं। मेंबरशिप वाली कहानी की ऑडियो भी सिर्फ़ उसी लेखक की मेंबरशिप लेने पर सुनी जा सकती है।
क्या ऑडियो के लिए अलग से पैसे लगते हैं?
नहीं, कोई अलग नियम नहीं है। कहानी पर जो नियम लागू होता है (मुफ़्त चैप्टर, डायमंड वाले चैप्टर या मेंबरशिप), वही नियम उसकी ऑडियो पर भी लागू होता है। जिस चैप्टर के लिए आप डायमंड लगाते हैं, उसकी ऑडियो भी उसी में मिलती है।
क्या iPhone पर ऑडियो सुन सकते हैं?
अभी ऐप सिर्फ़ Android पर है। iPhone का ऐप बनाने पर काम चल रहा है।
सवाल हों तो लिखिए: info@storymania.in